Rishabh Pant News : क्या हादसे के बाद चोरी हुआ ऋषभ पंत का सामान ?? सामने आया सच
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये अफवाह फैलाने में जुटे रहे कि घटनास्थल से ऋषभ पंत के सामान लूट लिए गए. अब पुलिस ने इस बात का खंडन किया है.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत की कार का एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में हुआ था. जहाँ डिवाइडर से टकराने के कारण कार में आग लग गई | हादसे के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है. पंत के साथ हुए इस भीषण हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है कि लोग उनके पैसे और सारा सामान लूटकर ले गए.
हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज के दौरान स्वयं ऋषभ पंत ने कहा कि एक बैग (सूटकेस) के अलावा उनका सारा सामान गाड़ी के साथ ही जलकर खाक हो गया. हरिद्वार पुलिस ने उक्त सूटकेस और घटनास्थल से प्राप्त नगदी, ब्रेसलेट व चेन को ऋषभ पंत की मां को अस्पताल में ऋषभ के सामने ही सुपुर्द कर दिया.
सड़क दुर्घटना के बाद क्रिकेटर #RishabhPant जी के सामान को लोगों द्वारा चोरी किये जाने की सूचना असत्य है। जो यह भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, कृपया ऐसा न करें।
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) December 30, 2022
ऐसे लोगों के साथ SSP हरिद्वार अजय सिंह का वीडियो शेयर करें। pic.twitter.com/xmSBttaCUh
चालक और संवाहक सम्मानित
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने घोषणा के मुताबिक पंत की मदद करने को आगे आए हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील, कंडक्टर एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की 'गुड सेमेरिटन' स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा.
MRI रिपोर्ट आई सामने
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की MRI रिपोर्ट आ गई है. फिलहाल उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी की MRI कराई गई थी, जिसमें टीम इंडिया प्लेयर को पूरी तरह 'नार्मल' पाया गया है. आज उनकी एंकल और घुटने की भी MRI कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के दौरान चेहरे पर चोट लगी हैं और वे कार में लगी आग की चपेट में आकर थोड़ा झुलस भी गए हैं. इसके लिए वे चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी कराएंगे.
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)