अगले 40 दिन भारत के लिए अहम ,जनवरी के तीसरे हफ्ते तक बढ़ सकते हैं कोविड मामले

Coronavirus Updates : कोरोना वायरस की स्थिति देश और दुनियाभर में तेजी से खराब हो रही है।

29 Dec 2022 - 13:46
0 233
अगले 40 दिन भारत के लिए अहम ,जनवरी के तीसरे हफ्ते तक बढ़ सकते हैं कोविड मामले

 विश्व भर में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देश ने में तैयारियां तेज कर दी है। चीन में जहां पहले एक दिन में 90 लोगों की मौत हो रही थी वहीं, अब 400 से 500 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, जापान में इसकी 8वीं लहर चल रही है और हर दिस स्थिति गंभीर होती जा रही है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए भारत में एक्सपर्ट्स ने कोरोना के पैटर्न की स्टडी की है और उनका मानना है कि आने वाले 40 दिन भारत के लिए गंभीर हो सकते हैं।  कड़ी निगरानी में ,एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच से लेकर भर्ती तक के इंतजामों पर काम शुरू कर दिया है।

आने वाले 40 दिन भारत के लिए गंभीर

दरअसल, इसके पीछे एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले के कोविड वेरिएंट्स ने जब भारत को हिट किया तो उससे 30 दिन पहले पूर्वी एशिया में इसके मामले आ चुके थे। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत में इसे पहुंचते-पहुंचते लगभग 40 से 45 दिन लगे।

जनवरी तक बढ़ सकते हैं कोविड के मामले

AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी एक समाचार चैनल को इंटरव्यू दिया है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते तक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए, किसी भी लापरवाही से बचें और छोटे-बड़े मामलों के बढ़ने पर ध्यान दें। सूत्रों ने कहा कि पिछले दो दिनों में बाहर से आने वाले पर किए गए 6,000 परीक्षण में से 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को COVID-19 संक्रमित पाया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User